गर्भ गिराने के लिए यूट्यूब देखकर खाया धतूरा:हाथरस में दो महीने की गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर
हाथरस। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार शाम एक गर्भवती महिला ने धतूरा खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। महिला दो महीने की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि उसने मोबाइल पर यूट्यूब देखकर गर्भ गिराने के लिए धतूरे का सेवन किया था। चार बच्चों के बाद फिर गर्भवती हुई थी महिला रामपुर गांव निवासी विक्रम मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। वह चार बच्चों का पिता है। उसकी 28 वर्षीय पत्नी रजनी भी चार बच्चों की मां है। बताया गया कि रजनी दोबारा गर्भवती हो गई थी। वह फिर से मां नहीं बनना चाहती थी और गर्भ गिराना चाहती थी। यूट्यूब पर देखकर खाया धतूरा बताया जा रहा है कि रजनी ने मोबाइल पर यूट्यूब के जरिए गर्भ गिराने का तरीका तलाशा। इसी दौरान उसे धतूरा खाने से गर्भ गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसने धतूरे का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)