देवकली धाम में 51 हजार दीप जलाए गए:देव दीपावली पर कालेश्वर मंदिर में आतिशबाजी और धार्मिक झांकियां सजीं
औरैया। देवों की दीपावली यानी देव दीपावली के पर मंगलवार को कालेश्वर धाम देवकली मंदिर में सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। हजारों दीपों की अलौकिक छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दीपों से सजे मंदिर परिसर का मनोहारी दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव में आकर्षक आतिशबाजी, मनमोहक धार्मिक झांकियों और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए। दीपों की जगमगाहट और भक्ति के माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने देव दीपावली का उत्सव के साथ मनाया। मंदिर परिसर में सजे दीपों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर दीप सजावट और अन्य तैयारियों में अभिषेक तिवारी, रवि चौहान, शिवम सक्सेना, हैप्पी ठाकुर, सत्यम गौर, जलज भार्गव, देवाशिष नायक, विपुल सक्सेना, विपिन विश्नोई, प्रतीक सोनी और आकाश पुरवार सहित अन्य युवाओं का योगदान रहा। सनातन सेवा समिति एवं युवा टीम के प्रयासों से देवकली धाम में आयोजित यह दीपोत्सव श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाला आयोजन बना।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)