दुबई के अंतरराष्ट्रीय-मंच पर चंदन ने रखी खाद्य सुरक्षा व्यवस्था:20वें इंटरनेशनल फूड सेफ्टी कॉन्फ्रेंस में 103 विशेषज्ञों की मौजूदगी में दी प्रस्तुति

Nov 24, 2026 - 19:58
0
दुबई के अंतरराष्ट्रीय-मंच पर चंदन ने रखी खाद्य सुरक्षा व्यवस्था:20वें इंटरनेशनल फूड सेफ्टी कॉन्फ्रेंस में 103 विशेषज्ञों की मौजूदगी में दी प्रस्तुति
फिरोजाबाद के सहायक आयुक्त खाद्य-2 चंदन पांडेय ने दुबई में आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय फूड सेफ्टी कॉन्फ्रेंस में भारत की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और उसे विश्वस्तरीय बनाने के उपायों पर प्रस्तुति दी। तीन दिवसीय सम्मेलन में 103 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। चंदन पांडेय ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी बात रखते हुए खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आधुनिक तकनीक और नए नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया। उनकी उपलब्धि पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने भी सराहना की। 16 से 18 नवंबर तक दुबई में हुआ सम्मेलन तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 16, 17 और 18 नवंबर को दुबई में आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग देशों के 103 विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना, अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार को बढ़ावा देना और आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर चर्चा करना था। इस सम्मेलन में सहायक आयुक्त खाद्य-2 चंदन पांडेय को भी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने भारत की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के विषय पर अपने विचार और अनुभव साझा किए। एआई और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर अपनी प्रस्तुति में चंदन पांडेय ने कहा कि खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नए नवाचारों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली विकसित करने पर विशेष जोर दिया। प्रस्तुति में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के सुझाव भी शामिल रहे। ब्राजील, मिस्र, लेबनान और कतर सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने उनकी प्रस्तुति में रुचि दिखाई और भारतीय खाद्य सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अनुभवों की सराहना की। शिकोहाबाद से भी जुड़ा है आयोजन समिति के सदस्य का नाता सम्मेलन का एक खास पहलू यह भी रहा कि आयोजन समिति के सदस्य और अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ बॉवीकृष्णा का पुराना संबंध शिकोहाबाद से है। वह वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा के विशेषज्ञ के रूप में पहचाने जाते हैं। सम्मेलन के आयोजन में उनकी भी विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में एआई पर आधारित सत्र प्रमुख आकर्षण रहे। इनमें डॉ. जूलियन, डॉ. बेरा, डॉ. सना सिद्दीकी और स्टीफन रीटज सहित कई विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। माइक्रोबायोलॉजी और इंटेलिजेंट फूड सिस्टम जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कहा- स्थानीय समस्याओं के समाधान में लें अंतरराष्ट्रीय अनुभवों की मदद चंदन पांडेय की उपलब्धि पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रसन्नता जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले अनुभवों का इस्तेमाल स्थानीय समस्याओं के समाधान में किया जाना चाहिए। नए नवाचारों को अपनाकर आमजन तक बेहतर सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। प्रयास होना चाहिए कि योजनाओं और व्यवस्थाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। चंदन पांडेय की इस प्रस्तुति को फिरोजाबाद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में जिले की पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User