जौनपुर में देव दीपावली पर गोमती घाट दीपों से सजे:कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आरती की, नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया
जौनपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार शाम 7 बजे देव दीपावली मनाई गई। शहर के घाटों को दीपों और झालरों से सजाया गया। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने घरों में दीपक जलाए। गोपी घाट से लेकर दूसरे सरोवरों और घरों तक दीप जलाए गए। गोमती तट पर मां गोमती की पूजा की गई। पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोमती आरती हुई। श्रद्धालुओं ने गोमती किनारे दीपक जलाए और ‘हर-हर गंगे’ का उद्घोष किया। उन्होंने नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। दीपों की कतारों और गोमती के पानी में उनके प्रतिबिंब को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाटों पर पहुंचे। तस्वीरें देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)