उन्नाव में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 घायल:कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर बिठूर घाट से लौट रहे थे 25 श्रद्धालु
उन्नाव में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार दोपहर बिठूर पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। परियर के रहने वाले हैं श्रद्धालु जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में परियर के पास रहते हैं। वे मंगलवार को बिठूर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। स्नान के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौटते समय बिठूर पुल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। आठ घायलों का अस्पताल में इलाज हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ट्रॉली से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नेहा, पूजा, रानी, शैलेश, सुमन, पूनम, इशांत और शुभ के रूप में हुई है। सभी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर यातायात सामान्य करा दिया गया। इलाके में शांति है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)