हाईटेंशन लाइन से गन्ने की ट्रॉली में लगी आग:500 मीटर दूर पेट्रोल पंप तक ले गया किसान; सबमर्सिबल से बुझाई आग, 25 हजार का नुकसान

Nov 17, 2026 - 21:15
0
हाईटेंशन लाइन से गन्ने की ट्रॉली में लगी आग:500 मीटर दूर पेट्रोल पंप तक ले गया किसान; सबमर्सिबल से बुझाई आग, 25 हजार का नुकसान
संभल के गुमसानी गांव में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में हाईटेंशन लाइन से छूने के बाद आग लग गई। ट्रॉली में 50 क्विंटल से ज्यादा गन्ना भरा था। शुरुआत में किसान को आग लगने का पता नहीं चला। गन्ने से लपटें उठती देख उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली को करीब आधा किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप तक पहुंचाया। वहां समरसेबल के पानी और दूसरे साधनों से आग बुझाई गई। किसान ने करीब 25 हजार रुपए के नुकसान की बात कही है। असमोली शुगर मिल ले जा रहा था गन्ना मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बकैनिया माफी गांव निवासी अरशद अली, जुल्फिकार हुसैन के बेटे हैं। वह अपने खेत का गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर असमोली शुगर मिल ले जा रहे थे। ट्रॉली में 50 क्विंटल से अधिक गन्ना भरा हुआ था। गन्ने से लपटें उठीं तो चला आग का पता अरशद के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे संभल तहसील के असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव में ट्रॉली में भरा गन्ना हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे गन्ने में आग लग गई। शुरुआत में उन्हें इसका पता नहीं चला। जब गन्ने से लपटें उठने लगीं तो उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पेट्रोल पंप की ओर ले जाना शुरू किया। आधे घंटे से ज्यादा चला आग बुझाने का प्रयास किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली को करीब आधा किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप तक ले गया। वहां समरसेबल और दूसरे साधनों से आग बुझाने की कोशिश की गई। आग पर पूरी तरह काबू पाने में आधे घंटे से ज्यादा समय लगा। इसके लिए समरसेबल करीब एक घंटे तक चलाना पड़ा। अरशद ने बताया कि आग से ट्रॉली में भरा गन्ना काला पड़ गया। उन्होंने करीब 25 हजार रुपए के नुकसान की बात कही। पुलिस ने जांच के निर्देश दिए थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है, लेकिन इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने मढ़न पुलिस चौकी प्रभारी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User