हाईवे किनारे ग्रामीण का शव मिला:गले में अंगौछा कसा था; आधार कार्ड से मातादीन की पहचान, पुलिस जांच में जुटी

Nov 26, 2026 - 11:09
0
हाईवे किनारे ग्रामीण का शव मिला:गले में अंगौछा कसा था; आधार कार्ड से मातादीन की पहचान, पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर दरौंदी गांव के मोड़ के पास बुधवार की रात को एक ग्रामीण का शव मिला। उसके गले में अंगौछा कसा था। पास मिले झोले में रखे दस्तावेजों से उसकी पहचान मातादीन के रूप में हुई। फतेहगढ़ के वनखड़िया मोहल्ले के हेमंत बाथम ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे यूपी-112 पर दरौंदी गांव के पास शव पड़े होने की सूचना दी। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास एक झोला मिला। उसमें कपड़े, ई-श्रम कार्ड, बैंक पासबुक और आधार कार्ड थे। दस्तावेजों में नाम मातादीन पुत्र मेहरबान और पता गांव बिड़हैल लिखा था। शव मिलने की जगह से बिड़हैल गांव करीब दो किलोमीटर दूर है। पुलिस ने गांव के प्रधान को सूचना दी और शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव की हालत और गले में कसे पीले अंगौछे को देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई। मृतक के एक पैर में जूता था और दूसरा जूता शव के नीचे दबा था। पुलिस ने गांव में मातादीन के परिजन को तलाशा। उनके भाई जगमोहन शर्मा के बेटे संजीव शर्मा ने फोटो देखकर शव की पहचान अपने चाचा मातादीन उर्फ रज्जन (47) के रूप में की। मातादीन की शादी नहीं हुई थी। वह शाम को झोला लेकर घर से निकले थे।परिवार के लोग मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User