'संविधान को अपनाएंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे':हरदोई में शपथ लेकर बच्चों ने दिया संदेश, गीत-नृत्य से मनाया संविधान दिवस
हरदोई में संविधान दिवस पर गुरुवार सुबह नौ बजे जिले के स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों को संविधान की शपथ दिलाई गई। मुख्य आयोजन श्री वेणी माधव इंटर कॉलेज में हुआ, जहां बच्चों ने पोस्टर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए संविधान के संदेश दिए। न्यायाधीश ने दिलाई संविधान की शपथ कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. हरमीत कौर और प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने अतिथि न्यायाधीशों का बुके भेंट कर स्वागत किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम प्रेमेंद्र कुमार ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली। न्यायाधीश प्रेमेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान, नियम-कानून और अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने में करने की अपील की। जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता देता है प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव काव्या ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और पात्र लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता व सलाह उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आमजन अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहकर न्याय प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। विवादों के जल्द निस्तारण के लिए भी विधिक सेवाओं से जुड़ सकते हैं। पोस्टर और गीत पर नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टर तैयार किए। इन पर ‘संविधान हमारी जान है, लोकतंत्र हमारी शान’, ‘संविधान एक परिभाषा है, मानवता हमारी आशा है’ और ‘संविधान को अपनाएंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे’ जैसे नारे लिखे थे। संविधान आधारित गीत पर बच्चों की नृत्य प्रस्तुति को अतिथियों और दर्शकों ने तालियां बजाकर सराहा। कार्यक्रम में ADJ प्रमोद कुमार, DLSA सचिव काव्या, JM-प्रथम मोहम्मद यूनुस, CJ लवलेश कुमार, CJ विशाल दीक्षित, CO सिटी अजीत चौहान, प्रवक्ता गीता शुक्ला, अलका सक्सेना और सहायक अध्यापिकाएं मिथिलेश कुमारी, साधना वर्मा व मोनिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में भी दिलाई गई शपथ सनातन धर्म इंटर कॉलेज में भी संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपप्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रधानाचार्य दिवाकर, प्रवक्ता राजबीर सिंह, हंसराज कुशवाहा, बिंदु शेखर और अनिल कुमार पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)