मतदाता जोड़ो अभियान में लखीमपुर-खीरी प्रदेश में दूसरे स्थान पर:सीएम योगी ने जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को वीडियो कॉल कर दी बधाई
लखीमपुर खीरी में मतदाता जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को वीडियो कॉल कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जिला संगठन के प्रयासों की सराहना की और आगे के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। अभियान के तहत जिले के लगभग हर बूथ पर औसतन 19 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए गए। इसी प्रदर्शन के आधार पर लखीमपुर खीरी ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की वीडियो कॉल के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता से अभियान की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जिला संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को आगे भी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश दिए। जिला संगठन में उपलब्धि को लेकर उत्साह इस उपलब्धि को लेकर भाजपा जिला संगठन में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)