चिकित्सकीय सेवा समर्पण की सराहना:चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ जीवन की नई उम्मीद देते हैं, मुख्यमंत्री ने पत्र में जताया सम्मान
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र राजपूत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र भेजकर उनके सेवा समर्पण और चिकित्सकीय योगदान की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने पत्र में चिकित्सकों को समाज में भगवान का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, कौशल और सेवाभाव से मरीजों को उपचार देने के साथ जीवन में नई उम्मीद भी जगाते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लाखों नागरिकों की रक्षा की। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और आयुष्मान भारत योजना जैसी पहलें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही समर्थ और विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला हैं। उन्होंने डॉ. रविंद्र राजपूत से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों की संवेदनशीलता के साथ मदद करने में निरंतर योगदान देने की अपेक्षा जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)