लापता युवक की मौत के मामले में 11 पर मुकदमा:देवरिया में 12 दिन बाद मिली थी लाश, मां ने अफेयर में हत्या का आरोप लगाया
देवरिया के माधोपुर गांव से 12 दिन से लापता 18 साल के युवक का शव बुधवार को छोटी गंडक नदी में मिला। मां ने अफेयर में साजिश के तहत हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने रात करीब 11 बजे अंतिम संस्कार किया। 13 नवंबर की रात घर से निकला था युवक बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर का रहने वाला केदार कुमार, रामचंद्र प्रसाद का बेटा था। परिजनों के मुताबिक, वह 13 नवंबर की रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद 16 नवंबर को स्थानीय चौकी में उसके लापता होने की सूचना दी गई। मां कलावती देवी का आरोप है कि गांव की एक युवती से केदार की मोबाइल पर बातचीत होती थी। युवती के परिजन इस बात को लेकर पहले भी केदार को धमकी दे चुके थे। आरोप है कि 14 नवंबर की रात युवती के मोबाइल से फोन कर केदार को घर बुलाया गया। इसके बाद से वह लापता हो गया। क्षत-विक्षत हालत में नदी में मिला शव बुधवार को भटनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास छोटी गंडक नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव क्षत-विक्षत होने के कारण तुरंत पहचान नहीं हो सकी। परिजनों ने कपड़ों और कद-काठी के आधार पर उसकी पहचान केदार के रूप में की। पहचान की पुष्टि के लिए DNA जांच का सैंपल लिया गया। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा कलावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने आकाश उर्फ कल्लू, कमलेश पुत्र पतरू, हरिओम उर्फ टमाटर पुत्र संतोष, शीला देवी पत्नी अशोक, बबीता पत्नी कमलेश, संतोष पुत्र पुतरू, पतरू पुत्र श्रीकिशुन, नंदनी और कैलाश समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाने में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को भगाने की शिकायत दी थी। उस शिकायत में केदार को आरोपी बनाया गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)