हापुड़ CHC में 1200 मरीजों की जांच:सदर विधायक ने किया शुभारंभ, 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन
हापुड़ के गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने किया। शिविर में करीब 1200 मरीजों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई और डॉक्टरों से सलाह ली। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की अलग-अलग बीमारियों की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह व इलाज बताया। बड़ी संख्या में लोगों के आने से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिनभर चहल-पहल रही। डॉ. ब्राह्मदयाल, डॉ. मोहिनी, डॉ. स्वाति, डॉ. हनीफा, डॉ. अशरफ, डॉ. संजय, डॉ. दीपक, डॉ. कपिल, डॉ. शिवांगनी, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. कुलवंत, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. अंकिता और डॉ. महेश सहित कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर आहूजा की देखरेख में शिविर चला। डॉक्टरों ने मरीजों को समय पर जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत सलाह लेने के लिए जागरूक किया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचना जरूरी है, ऐसे शिविरों से एक जगह पर जांच और सलाह मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)