मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली धन्यवाद रैली:सेवा संकल्प अभियान के तहत 1,830 केंद्रों पर कार्यक्रम, पीएम-सीएम का जताया आभार

Sep 26, 2026 - 17:03
0
मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली धन्यवाद रैली:सेवा संकल्प अभियान के तहत 1,830 केंद्रों पर कार्यक्रम, पीएम-सीएम का जताया आभार
संभल में शनिवार शाम 4 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों पर धन्यवाद रैली और धन्यवाद संवाद कार्यक्रम हुए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ाए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। मानदेय बढ़ने से आर्थिक राहत की उम्मीद कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने कहा कि मानदेय में वृद्धि से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और परिवार की दूसरी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। विभिन्न केंद्रों पर कार्यकत्रियों ने रैली निकालकर मानदेय वृद्धि पर खुशी जताई। कार्यकत्रियों का मानदेय 12 हजार रुपए हुआ जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया है। वहीं सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया है। इसे 50 प्रतिशत की वृद्धि बताया गया है। बच्चों और माताओं से जुड़ी योजनाओं में निभा रहीं जिम्मेदारी धन्यवाद संवाद के दौरान कार्यकत्रियों ने कहा कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। 1,830 केंद्रों पर हुए कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने भाग लिया। उन्होंने मानदेय वृद्धि को अपने लिए आर्थिक सहायता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और सरकार के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User