संभल में कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर तक घटी:वाहनों की रफ्तार धीमी, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री; AQI 273 से 282 तक पहुंचा
संभल के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि शहर में मौसम साफ रहा। कोहरे के कारण असमोली में विजिबिलिटी 50 मीटर और मेरठ-बदायूं हाईवे के गंगा किनारे वाले हिस्से में 150 मीटर दर्ज की गई। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। रविवार सुबह जिले का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा, जो पिछले तीन दिनों के मुकाबले 1 डिग्री ज्यादा है। हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शाम को तापमान में 5 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते तापमान में 3 डिग्री की गिरावट और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह 7:15 बजे AQI 273 और सुबह 8 बजे 282 दर्ज किया गया। दोनों रीडिंग पर्पल जोन में थीं। शनिवार को AQI 444 तक पहुंचा था। खराब हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कोहरे के कारण चंदौसी जंक्शन पहुंचने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ लिंक एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस समेत 5 से 6 ट्रेनें तय समय से 10 से 15 मिनट देर से पहुंच रही हैं। संभल, चंदौसी, बहजोई, नरौली, सिरसी और बबराला में मौसम सामान्य रहा। संभल तहसील के असमोली ब्लॉक और गुन्नौर तहसील के जुनावई ब्लॉक के मेरठ-बदायूं हाईवे समेत गंगा किनारे के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। चंदौसी के अंकित कुमार ने कहा कि सुबह-शाम का मौसम काफी ठंडा हो गया है दिन में धूप निकलने साल की गर्मी रहती है। मौसम के बदलने के बाद लापरवाही करने से लोग बीमार हो रहे हैं। किसान संतोष सिंह ने कहा कि औस गिरने से हरी सब्जियों को फायदा हो रहा है, ग्रामीण क्षेत्र में तो ठंड काफी अधिक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)