हाथरस में दुकानों से 4 बच्चों को रेस्क्यू किया:बालश्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चलाया अभियान
हाथरस में बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम रोकने के अभियान के तहत अलग-अलग दुकानों से 4 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 4 दुकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। आज शनिवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक यह अभियान चला। यह अभियान तालाब चौराहे, सिटी रेलवे स्टेशन और हाथरस बस स्टैंड के आसपास चलाया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व थाना एएचटी के प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा ने किया। इसमें जिला प्रोबेशन विभाग के सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान और आउटरीच कार्यकर्ता कैलाश चन्द्र शामिल थे। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी वन स्टॉप सेंटर से फारिया नूसी और श्रम विभाग की ओर से श्रम निरीक्षक दिनेश कुमार व सहायक कर्मी प्रेम सिंह भी टीम में शामिल रहे। टीम ने लोगों को बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112 और 1930 की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)