प्रतापगढ़ में दूध-पनीर और क्रीम नष्ट:5.51 लाख का मिल्क पाउडर जब्त, प्रतिष्ठान बंद कर लाइसेंस निलंबित

Nov 28, 2026 - 17:06
0
प्रतापगढ़ में दूध-पनीर और क्रीम नष्ट:5.51 लाख का मिल्क पाउडर जब्त, प्रतिष्ठान बंद कर लाइसेंस निलंबित
प्रतापगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेसर्स श्यामलाल एंड संस के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम ने 2,880 लीटर मिश्रित दूध, 8 कुंतल पनीर और 335 किलोग्राम क्रीम नष्ट कराई। 5.51 लाख रुपए का स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर संयुक्त खाद्य सचल दल ने यह कार्रवाई की। टीम ने चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे। नष्ट कराए गए मिश्रित दूध की अनुमानित कीमत 1 लाख 72 हजार 800 रुपए, पनीर की करीब 2 लाख रुपए और क्रीम की लगभग 59 हजार 500 रुपए थी। टीम ने स्किम्ड मिल्क पाउडर की 65 बोरियां जब्त कीं। हर बोरी में 25 किलोग्राम पाउडर था। इसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 51 हजार 820 रुपए बताई गई है। जांच के लिए खोया, पनीर, स्किम्ड मिल्क पाउडर और मिश्रित दूध के नमूने भेजे गए। प्रतिष्ठान में मिली अनियमितताओं के चलते लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई। इसके बाद सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह ने प्रतिष्ठान बंद कराकर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User