मेरठ में 20 इंस्पेक्टरों के तबादले:6 थानों को मिले नए प्रभारी, कई थाना प्रभारी पुलिस लाइन भेजे गए

Nov 28, 2026 - 16:02
0
मेरठ में 20 इंस्पेक्टरों के तबादले:6 थानों को मिले नए प्रभारी, कई थाना प्रभारी पुलिस लाइन भेजे गए
मेरठ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 20 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। तबादला सूची में कई थानों के प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। पुलिस लाइन में तैनात कई निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ मौजूदा थाना प्रभारियों को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को भी नए थानों और शाखाओं में तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में खरखौदा, सरधना, देहलीगेट, कंकरखेड़ा, साइबर थाना और परतापुर समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इसे चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था में बदलाव की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। 6 थानों को मिले नए प्रभारी निरीक्षक तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से खरखौदा थाना प्रभारी बनाया गया है। अखिलेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से सरधना और अपराध शाखा में तैनात विनोद कुमार को देहलीगेट थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से कंकरखेड़ा और महेंद्र पाल को पुलिस लाइन से परतापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक नजीर अली को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सरधना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, कंकरखेड़ा प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह और साइबर थाना प्रभारी हरिओम सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। कचहरी सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक अजय पंवार को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। इन थानाध्यक्षों के भी बदले कार्यक्षेत्र उपनिरीक्षक अजय अवाना को खरखौदा से ब्रह्मपुरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश काम्बोज को ब्रह्मपुरी से जनशिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। कर्मवीर सिंह को इंचौली से फलावदा और गौरव सिंह को फलावदा से इंचौली थानाध्यक्ष बनाया गया है। राहुल कुमार को देहलीगेट से आईजीआरएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। मानवेन्द्र सिंह को परतापुर से लालकुर्ती, विजय कुमार को लालकुर्ती से सदर बाजार और रामप्रकाश को सदर बाजार से कचहरी सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा लोकेश प्रताप को सिविल लाइन से रोहटा और अजय यादव को सरधना से जानी थाने में तैनाती दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User