हाथरस में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत प्रतियोगिताएं:डीएम-एसपी की मौजूदगी में हुआ आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित
हाथरस में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में कई प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम हुए। आज शनिवार को दोपहर एक बजे डीएम सत्य प्रकाश पटेल, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ। डीएम, एसपी और सीडीओ ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। इस अभियान का मकसद छात्रों की रचनात्मकता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाना है। 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला, पेंटिंग, भाषण और क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने छात्रों को राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का प्रण लेने को कहा। 17 सितंबर से चल रहा अभियान एसपी ने लगातार मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की सलाह दी। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया। सीडीओ ने बताया कि 17 सितंबर से यह अभियान चल रहा है, जिसमें कई कार्यक्रम हो रहे हैं। 30 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को जिला स्तर के लिए चुना जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)