बाल गृह में पांच बच्चों से मारपीट का आरोप:बागपत में केयरटेकर पर उपहार घर ले जाने और समय से खाना न देने की शिकायत, मुकदमा दर्ज

Nov 11, 2026 - 21:46
0
बाल गृह में पांच बच्चों से मारपीट का आरोप:बागपत में केयरटेकर पर उपहार घर ले जाने और समय से खाना न देने की शिकायत, मुकदमा दर्ज
बागपत के सरूरपुर गांव स्थित बाल संरक्षण गृह में पांच बच्चों की देखभाल में लापरवाही और उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निरीक्षण के बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 10 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा, एनजीओ संचालक ओमकार और केयरटेकर अंकिता व रेखा बाल संरक्षण गृह पहुंचे। ग्रामीण सतेंद्र कुमार और जिला अस्पताल के बाल चिकित्सक डॉ. संदीप भी बच्चों की जांच के लिए वहां मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान वहां पांच बच्चे नव्या, समायरा, शिवानी, चिराग और कृष्णा मिले। शिकायत के मुताबिक, एनजीओ की ओर से बच्चों की देखभाल के लिए नियुक्त केयरटेकर उनकी ठीक से देखभाल नहीं कर रहे थे। अंकिता पर बच्चों को डांटने, धमकाने, तेज आवाज में बोलने और मारपीट करने का आरोप है। दिव्यांग बच्चे चिराग के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि बच्चों को उपहार में मिलने वाली सामग्री केयरटेकर अपने घर ले जाती थी। बच्चों को समय से खाना नहीं देने और उनकी जरूरतों का ध्यान नहीं रखने की बात भी कही गई है। शिकायत में इसे अनाथ बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने थाना बागपत में शिकायत दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच उपनिरीक्षक अमोल शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User