हल्दौर में शराब की दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 14 हजार 400 रुपए बरामद किए, 4 की तलाश में जुटी पुलिस
बिजनौर के हल्दौर में शराब की दुकानों में चोरी के मामलों में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 14,400 रुपए बरामद किए। गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। दो दुकानों के शटर तोड़कर उड़ाई थी नकदी पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को एसडी पुरम कॉलोनी निवासी साश्चत राजपूत ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि ग्राम बल्दिया स्थित उनकी शराब की दुकान का शटर तोड़कर शराब की बोतलें और 1,12,239 रुपए चोरी किए गए। इसी दिन चांदपुर निवासी विपिन बंसल ने भी शिकायत दी। उन्होंने बताया कि हल्दौर के पोखर बाजार स्थित उनकी दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे शराब बिक्री के 1.90 लाख रुपए चोरी कर लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। गाजियाबाद के पांच लोगों के नाम आए सामने जांच में गाजियाबाद के पांच लोगों के नाम सामने आए। इनमें आस मोहम्मद उर्फ आशु, कार्तिक शर्मा, अतुल त्यागी, आमिर उर्फ पहलवान और जबरुद्दीन शामिल हैं। रविवार को पुलिस ने दोनों मामलों में वांछित जबरुद्दीन को गिरफ्तार किया। वह गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी गढ़ाना का निवासी है। ठेकों की रेकी कर करते थे चोरी पुलिस के अनुसार, पूछताछ में जबरुद्दीन ने बताया कि गिरोह शराब के ठेकों की रेकी कर चोरी करता था। उसने बिजनौर जिले के कई ठेकों की जानकारी अपने साथियों को दी थी। उसने बताया कि 1 और 2 नवंबर की रात गिरोह ने नजीबाबाद के ग्राम गुनियापुर और हल्दौर के पोखर बाजार व गंज रोड स्थित शराब के ठेकों में चोरी की। गिरोह के सदस्यों ने नकदी और शराब की बोतलें आपस में बांट ली थीं। जबरुद्दीन के मुताबिक, उसके हिस्से में 25 हजार रुपए आए थे, जिनमें से 10,600 रुपए खर्च हो चुके हैं। गुनियापुर के ठेके से चोरी किए गए करीब 5 हजार रुपए साथियों ने खाने-पीने और गाड़ी में तेल डलवाने में खर्च किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)