हमीरपुर में मौनियों की टोलियों ने बुंदेली-संस्कृति की झलक दिखाई:दीपावली के दूसरे दिन पारंपरिक दिवारी गीतों और नृत्य के साथ लाठियों के करतब दिखाए
हमीरपुर में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को मौन चराने की परंपरा निभाई गई। शहर और ग्रामीण इलाकों में मोर पंख हाथों में लेकर मौनियों की टोलियां निकलीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और बुंदेली गीतों के बीच लोगों ने उनका स्वागत किया। गौ पूजन और कथा के बाद धारण किया मौन परंपरा के अनुसार, आयोजन की शुरुआत गौ पूजन से हुई। इसके बाद कथा सुनकर मौनियों ने मौन धारण किया और दोपहर में अपने घरों से निकले। सोमवार को मौनियों ने गोप पूजन कर प्रसाद बांटा। इसके बाद टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर बुंदेली गीत गाते और झूमते हुए मंदिरों की ओर बढ़ीं। दिवारी गीतों के साथ दिखाए लाठी के करतब मौनियों ने प्राचीन मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बुंदेली दिवारी गीत गाए और पारंपरिक दिवारी नृत्य किया। मौनियों ने लाठियों से कई तरह के करतब भी दिखाए। लाठियों का तालमेल और फुर्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)