प्रतापगढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम:ग्रामीणों को बताए अधिकार और कर्तव्य, निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी
प्रतापगढ़ में 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर तहसील लालगंज के ग्राम मादीपुर और लालगंज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश तथा सचिव, अपर जिला जज के निर्देशानुसार आयोजित हुए। कार्यक्रम में पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी और शकुंतला मिश्रा ने ग्रामीणों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के बारे में बताया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)