हरदोई में कांस्टेबल सस्पेंड:ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और काम में लापरवाही पर एसपी ने लिया एक्शन

Nov 28, 2026 - 08:55
0
हरदोई में कांस्टेबल सस्पेंड:ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और काम में लापरवाही पर एसपी ने लिया एक्शन
हरदोई जनपद पुलिस में अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने डायल 112 में तैनात एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात 10:54 पर जानकारी दी गई। डायल 112 हरदोई में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त अंकुल के कार्य व्यवहार की समीक्षा में गंभीर खामियां सामने आईं। बताया गया है कि ड्यूटी के दौरान आरक्षी द्वारा शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही थी और वह बार-बार ड्यूटी पर गैरहाजिर मिले। आपातकालीन सेवा डायल 112 जैसी संवेदनशील व्यवस्था में इस प्रकार की उदासीनता और अनुपस्थिति को विभाग ने गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आरक्षी अंकुल द्वारा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने को संज्ञान में लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश पारित किया। निलंबन के साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष एव विस्तृत विभागीय जांच भी आसन्न की गई है, ताकि पूरे मामले की तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ा संदेश भी दिया है। निर्देशित किया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति उदासीनता या शिथिलता न बरते। भविष्य में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User