UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का फैसला, वकीलों की दलीलें:रिजल्ट रिवाइज होगा, मुख्य परीक्षा दोबारा और इंटरव्यू नए सिरे से होंगे
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को रिवाइज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। संशोधित रिजल्ट के आधार पर अब मुख्य परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू भी नए सिरे से होंगे। पीसीएस 2025 के रिजल्ट पर रोक लगाने के बाद से हाईकोर्ट में इस इश्यु पर कई बार सुनवाई हुई। वकीलों के तर्क, लंबी बहस, दलीलों के आधार पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। पिटीशनर्स हाईकोर्ट के एडवोकेट अभिषेक शुक्ला से जानिये कि कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं। कोर्ट ने किन आधारों को सही माना और बड़ा फैसला दिया। वकील अभिषेक शुक्ला का कहना है कि पीसीएस 2025 में माइग्रेशन का इशू था। इसमें मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के जो कैंडिडेट थे, उनका क्लेम था कि उन्हें ओपन कैटेगरी में एडजस्ट किया जाए। इसी आधार पर कोर्ट ने प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द कर दिया, आयोग को आदेश दिया है कि नए सिरे से प्रीलिम्स का रिजल्ट रद् करके दोबारा मेंस कराइये। फ्रेश तरीके से। मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी कैंडिडेट हैं, उनको ओपन कैटेगरी में रखिये क्योंकि 'ओपन कैटेगरी इज़ ओपन फॉर ऑल' होना चाहिये। नए सिरे से मेंस, फिर इंटरव्यू उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद नए सिरे से मेंस होगा, फिर उसके रिजल्ट के अकॉर्डिंग फिर दोबारा इंटरव्यू होगा। पूरे प्रोसेस को फ्रेश नए तरीके से करना होगा। प्रीलिम्स का एग्जाम वही रहेगा, बट उसकी मेरिट नए सिरे से आएगी। रिजल्ट को रिवाइज किया जाएगा। जो मेरिटोरियस कैंडिडेट हैं, उनको ओपन कैटेगरी में रखा जाएगा। इसका जो इम्पैक्ट वह यही है इसे रद्द माना जाए। क्योंकि अगर प्रीलिम्स का रिजल्ट रिवाइज हो जाता है तो उसके बाद के जो सबसीक्वेंट ऑर्डर हैं, उनका इफेक्ट खत्म हो जाता है अगर बेसिक ऑर्डर क्वैश हो जाता है। फैसले की मुख्य बातें जानिये प्रीलिम्स-2025 का रिजल्ट निरस्त:
यूपीपीएससी (UPPSC) द्वारा 01 दिसंबर 2025 को घोषित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम अवैध मानते हुए रद्द कर दिया गया है। दोबारा होगी मुख्य परीक्षा कोर्ट ने आयोग को प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट सूची नए सिरे से तैयार करने और संशोधित परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्देश दिया है। हर चरण में मिलेगा 'ओपन कैटेगरी' का लाभ: अनारक्षित श्रेणी केवल सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है, बल्कि मेरिट के आधार पर सभी के लिए खुली है। सामान्य कट-ऑफ से अधिक अंक पाने वाले आरक्षित वर्ग (MRC) के अभ्यर्थियों को प्री, मेन्स और इंटरव्यू—तीनों चरणों में अनारक्षित सूची में रखना होगा। विज्ञापन की शर्त संख्या-19 रद्द: आयोग के 09 जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञाप (जिसे कोर्ट पहले ही पंकज वर्मा केस में रद्द कर चुका है) पर आधारित विज्ञापन की शर्त संख्या-19 को भी अमान्य घोषित कर दिया गया है। क्यों रद्द हुआ परिणाम: पीसीएस-2025 प्रीलिम्स में आरक्षित वर्ग के कुल 4,533 अभ्यर्थियों (2,993 OBC, 464 SC, 155 ST और 921 EWS) ने अनारक्षित कट-ऑफ से अधिक अंक पाए थे, लेकिन आयोग ने उन्हें अपनी ही श्रेणी में सीमित कर दिया। इससे आरक्षित वर्ग के निचले क्रम के योग्य अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठने के अवसर से वंचित रह गए। जस्टिस मनीष कुमार निगम की बेंच का ऑर्डर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को रिवाइज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। संशोधित रिजल्ट के आधार पर अब मुख्य परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू भी नए सिरे से होंगे। जस्टिस मनीष कुमार निगम की बेंच ने आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की याचिका पर यह फैसला सुनाया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि सामान्य वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों से अधिक अंक होने के बावजूद उन्हें ओपन कैटेगरी में जगह नहीं दी गई। उन्होंने मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के तहत ओपन कैटेगरी में माइग्रेशन का लाभ देने की मांग की थी। पेपर दोबारा नहीं होगा, पुराने अंकों से बनेगी नई मेरिट अभ्यर्थियों के अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा का पेपर दोबारा नहीं कराया जाएगा। पहले हो चुकी परीक्षा के अंकों के आधार पर ही नए सिरे से रिजल्ट तैयार किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने मांगा था ओपन कैटेगरी में मौका दरअसल, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर यह बताया था कि उनका नंबर अनारक्षित वर्ग के आखिरी चयनित अभ्यर्थियों से अधिक था लेकिन इसके बाद भी उनको ओपन कैटेगरी में जगह नहीं मिली। जबकि उनको मुख्य परीक्षा में शामिल करना चाहिए था। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, ओपन कैटेगरी किसी एक वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। इसमें सभी वर्गों के अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर जगह पा सकते हैं। ऐसे में आरक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों के अंक सामान्य श्रेणी के कटऑफ से अधिक हैं, उन्हें ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाना चाहिए था। 28 सितंबर को सुरक्षित रखा था फैसला इस मामले में हाईकोर्ट ने 28 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसी दिन UPPCS-2025 के इंटरव्यू भी शुरू हुए थे। उस समय कोर्ट ने इंटरव्यू जारी रखने की अनुमति दी थी, लेकिन आयोग को अंतिम रिजल्ट घोषित नहीं करने का निर्देश दिया था। अब 27 नवंबर को कोर्ट ने अंतिम आदेश सुनाते हुए प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को फिर से जारी करने का आदेश दिया। यानी अब रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होंगे। आयोग को देनी होगी श्रेणीवार जानकारी कोर्ट ने आरक्षण और मेरिट के आधार पर चयन को लेकर आयोग से श्रेणीवार जानकारी मांगी है। आयोग को बताना होगा कि आरक्षित वर्ग के कितने अभ्यर्थियों के अंक अनारक्षित वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक थे। इस जानकारी के आधार पर आयोग संशोधित मेरिट तैयार करेगा। इसके बाद नई मेरिट से सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा होगी और उसके परिणाम के आधार पर इंटरव्यू कराए जाएंगे। नई चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम जारी हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)