इंस्पेक्टर के घर चोरी करने वाला अरेस्ट:हरदोई में 15 हजार रुपए बरामद; पत्नी लखनऊ परीक्षा देने आई थीं

Nov 10, 2026 - 17:49
0
इंस्पेक्टर के घर चोरी करने वाला अरेस्ट:हरदोई में 15 हजार रुपए बरामद; पत्नी लखनऊ परीक्षा देने आई थीं
हरदोई की गंगानगर कॉलोनी में सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 15 हजार नकद बरामद किए हैं। परीक्षा देने लखनऊ गई थीं इंस्पेक्टर की पत्नी लखीमपुर में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का घर गंगानगर कॉलोनी में भाजपा कार्यालय के पड़ोस में है। उनकी पत्नी रागिनी शर्मा शिक्षिका हैं। वह दो नवंबर को परीक्षा देने के लिए लखनऊ गई थीं। पांच नवंबर को जब वह वापस लौटीं तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। कई घरेलू सामान टूटे हुए थे। यह देखकर वह घबरा गईं और पुलिस को सूचना दी। दरवाजे और खिड़कियों की ग्रिल उखाड़कर घुसा था आरोपी परिवार के मुताबिक, चोर ने घर में दाखिल होने के लिए दरवाजों और खिड़कियों की ग्रिल उखाड़ दी थी। घर के अंदर रखी एलसीडी टीवी भी तोड़ दी गई थी। आरोपी ने घरेलू सामान इधर-उधर फेंकने के साथ कई चीजों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। परिवार ने नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान चोरी होने की जानकारी दी थी। घर में शराब पीकर सो गया था आरोपी परिवार के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपी ने घर में शराब भी पी थी और नशे की हालत में वहीं सो गया था। घर लौटने पर पत्नी ने अंदर का सामान बिखरा और टूटा हुआ पाया था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली शहर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच और उपलब्ध जानकारी के आधार पर बहलोली गांव निवासी रामगोपाल उर्फ छोटे पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी के 15 हजार रुपए बरामद हुए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User