IPS ऋजुल ने पर्स से 500 रुपये निकालकर रंगोली खरीदी:गाजियाबाद में रानी ने कहा- धनतेरस पर सुबह से 200 रुपये ही कमाए
आज शुक्रवार शाम धनतेरस पर डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल फोर्स के साथ इंदिरापुरम मार्केट में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इस दौरान सड़क के किनारे रानी नाम की महिला अपने छोटे बच्चों के साथ रंगोली का सामान बेच रही थी। बाजार में भीड़ थी इसलिए पुलिस अधिकारी भी ग्राहकों और दुकानदारों से बातचीत भी कर रहे थे। इस दौरान रानी रंगोली का सामान बेचने के लिए आवाज लगा रही थी, सड़क पर ही कपड़ा बिछाकर उन्होंने अपनी फड़ लगा रखी थी। पास में छोटे छोटे बच्चे भी मौजूद थे। महिला को देखकर आईपीएस अधिकारी ऋजुल वहां रुके, इतने में रानी ने कहा कि आज धनतेरस है 200 रुपये की बिक्री ही सुबह से अब तक हुई है। शाम हो चुकी है, यह देखकर डीसीपी ऋजुल ने पर्स निकाला और 500 रुपये का नोट देकर महिला से रंगोली देने के लिए कहा। रानी पूछने लगी कि साहब कितनी रंगोली करनी है, यह सुनकर डीसीपी ने कहा कि 500 रुपये में जितनी आए उतनी आप कर दीजिए। जिसके बाद महिला से रंगोली का सामान लेकर अपने साथ पुलिसकर्मियों को दी और साथ में आगे चलकर छोटे छोटे बच्चों को बांट दीं। हर परिवार की दीपावली मननी चाहिए डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि महिला के साथ छोटे छोटे बच्चे थे। जहां थाना प्रभारी इंदिरापुरम अजय चौधरी और एसीपी सूर्यबली मौर्य भी साथ थे। पुलिस से कहा कि किसी भी फड़ लगाने वाले व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न किया जाए। यदि जाम लग रहा है तो फड़ को पीछे हटवाएं दीं। सड़क किनारे सामान बेचने वालों का भी त्योहार है, इसी आमदनी से उनके घर में दीपावली मनती है। व्यापारियों से सुरक्षा के बारे में जानकारी ली डीसीपी ने इंदिरापुरम में फोर्स में साथ पहुंचकर व्यापारियों से जानकारी ली। साथ ही ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजारों में ग्राहकों से भी हालचाल जाना। इनके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं है। पुलिस दीपावली को लेकर अलग अलग थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च कर रही है। CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट रह चुके हैं ऋजुल IPS ऋजुल उत्तराखंड के बाजपुर के रहने वाले हैं। पिता बाबूलाल डीएफओ रहे हैं, मां ममता सरकारी टीचर। साल 2018 में CISF में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ। लेकिन उनका लक्ष्य सिर्फ IPS बनने का ही था, इसलिए नौकरी को ठुकरा दिया। 2020 में UPSC क्रैक करते हुए DANIPS का पद मिला। रैंक कम आने पर हार नहीं मानी। जहां परिवार ने हिम्मत बढ़ाई और फिर यूपीएससी क्रैक कर 2022 बैच के आईपीएस बने। गाजियाबाद से पहले मेरठ, बुलंदशहर और लखनऊ में भी तैनात रह चुके हैं। साल 2022 में एसबीआई बैंक में कार्यरत निधि से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात दसवीं में पढ़ाई के समय हुई थी। उस समय ऋजुल और निधि अलग अलग स्कूल में पढ़ते थे, बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। जहां परिवार की मर्जी से शादी हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)