कानपुर में सपा युवजन सभा ने PDA किट बांटी:बस्ती में बच्चों को फुलझड़ी और चाकलेट दी, बोले- दीपावली पर कोई खुशियों से वंचित न रहे
कानपुर में दीपावली के पर्व पर कोई भी बच्चा खुशियों से वंचित न रहे, इसलिए समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर के अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने अपने साथियों के साथ दामोदर नगर और गुजैनी की बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों को पीडीए दीपावली सामग्री के पैकेट वितरित किए। पैकेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वितरित सामग्री में चॉकलेट, मोमबत्ती, अनार, फुलझड़ी समेत दीपावली से जुड़ी अन्य चीजें शामिल थीं। इस मौके पर अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का त्योहार है। हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग के जीवन में रोशनी और खुशहाली आए। खासकर जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा सामाजिक समानता, भाईचारे और वंचित वर्गों के सम्मान की पक्षधर रही है। उन्होंने बस्ती के सभी परिवारों को समाजवादी पार्टी की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी युवजन सभा आगे भी जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रहेगी। इस दौरान संदीप यादव, विकास वर्मा, विनोद यादव, संदीप पांडेय, केशव यादव, सनी सागर, बाबू अली, संजय यादव, सलमान मंसूरी, हिमांशु कश्यप, मनीष यादव, आदित्य सिंह और बलराम समुड्रे सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)