घर के सामने खेल रहे बच्चे की मौत:चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही गई जान, चालक फरार
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा अपने घर के दरवाजे के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना सेमरी गांव की है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे देवरिया की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खेल रहे आदित्य गुप्ता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य सेमरी गांव के रहने वाले चौथी गुप्ता का बेटा था। उसकी मां का नाम शीला देवी है। वह मां का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो बहनें भी हैं। बड़ी बहन सीमा 10 साल की है, जबकि छोटी बहन की उम्र छह साल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)