महोबा में भाजपा ने बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान:2027 चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक में 600 कार्यकर्ता शामिल
महोबा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गृहमंत्री अमित शाह के आवाहन पर यूपी के महोबा में शुक्रवार समय करीब तीन बजे बीजेपी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुलभ सक्सेना के नेतृत्व में पहला बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में 600 बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर चुनावी जीत का मंत्र दिया गया। महोबा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले बूथ अध्यक्षों में नया जोश और ऊर्जा फूंकने के उद्देश्य से महोबा शहर के कम्युनिटी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी का भव्य बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा की अध्यक्षता और लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुलभ सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 600 से अधिक बूथ अध्यक्षों, शक्तिकेंद्र संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश में इस तरह के सम्मेलनों की शुरुआत सबसे पहले महोबा से की गई है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और 2027 के चुनावी रण के लिए अभी से जमीन तैयार करना है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुलभ सक्सेना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है और बूथ अध्यक्ष पार्टी की नींव का पत्थर है। दीपावली और धनतेरस की शुभकामनाओं के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाना है। विपक्षी खेमे के अभियानों का मुकाबला करने और बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत बनाने की दिशा में इस पहल से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)