UPESSC सहायक अध्यापक भर्ती अभ्यर्थियों को अंतरिम आवेदन का मौका:दोबारा खुला पोर्टल,11 नवंबर तक आवेदन का मौका​

Nov 06, 2026 - 18:59
0
UPESSC सहायक अध्यापक भर्ती अभ्यर्थियों को अंतरिम आवेदन का मौका:दोबारा खुला पोर्टल,11 नवंबर तक आवेदन का मौका​
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक भर्ती में NIOS से 18 माह का D.El.Ed-ODL उत्तीर्ण सेवारत अभ्यर्थियों को अंतरिम रूप से आवेदन का मौका दिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 5 नवंबर के आदेश के बाद आवेदन पोर्टल शुक्रवार यानी 6 नवंबर से दोबारा खुल गया है। महत्वपूर्ण तिथियां व कार्यक्रम किसे मिलेगा मौका यह राहत उन सेवारत शिक्षकों को मिलेगी जो 10 अगस्त 2017 को सेवा में कार्यरत थे और 1 अप्रैल 2019 से पहले NIOS के माध्यम से 18 माह का D.El.Ed-ODL पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर चुके हैं। NIOS का D.El.Ed कार्यक्रम प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए बनाया गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ केवल याचिकाकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समान योग्यता और शर्तें पूरी करने वाले सभी पात्र सेवारत शिक्षकों को आवेदन का अवसर मिलेगा। किस मामले में आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने रिट ‘ए’ संख्या 11920/2026, अभिषेक पाठक व 44 अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में यह आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि वे NIOS से मान्यता प्राप्त 18 माह का D.El.Ed पूरा करने के बावजूद भर्ती में आवेदन से वंचित रह गए थे। कोर्ट ने अधिकारियों को पात्र अभ्यर्थियों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करने और आवश्यकता होने पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्देश दिया। कोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा चयन आयोग के उपसचिव द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि इन अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन उच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिका में आने वाले अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 व 4 दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (शहरी) और माध्यमिक शिक्षा विभाग की अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी स्कूलों के सहायक अध्यापक पद शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 12,405 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User