मौलाना अतहर की पुण्यतिथि पर प्रतियोगिता:चित्रकला में कनीज़ व फौजिया और लेखन में मासूमा रिजवी रहीं प्रथम
लखनऊ में शिया डिग्री कॉलेज, नक्खास में शुक्रवार को ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर की 10वीं पुण्यतिथि पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसका आयोजन वन वॉयस ट्रस्ट की ओर से किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। प्रदर्शनी में मौलाना अतहर के धार्मिक और सामाजिक जीवन से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। डॉ. दिनेश शर्मा ने उन्हें सर्वधर्म सम्मानीय बताते हुए उनसे जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने हुसैनाबाद की 'अज़ादारी रोड' के नामकरण का भी उल्लेख किया। मौलाना यासूब अब्बास ने अपने पिता की ओर से मुंबई में 58 वर्षों तक दी गई मजलिसों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में चित्रकला के ग्रुप-ए में कनीज़ फात्मा और ग्रुप-बी में फौजिया फात्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में मासूमा रिजवी प्रथम रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)