जौनपुर में स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों ने काम रोका:2 साल से मानदेय नहीं बढ़ने का आरोप, 1 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
जौनपुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कर्मचारियों ने शनिवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। कंसल्टेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने सुबह 10:30 बजे जिला पंचायत राज अधिकारी को मांगों का पत्र सौंपा। एसोसिएशन का कहना है कि पंचायती राज निदेशालय ने मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं की है। संगठन ने राज्य, मंडल, जिला और विकासखंड स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए छह मांगें रखी हैं। इनमें एनआरएलएम की गाइडलाइन के अनुसार मानदेय और हर साल 10% बढ़ोतरी की मांग शामिल है। एसोसिएशन का कहना है कि 12 साल से मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। इसके अलावा 5 लाख रुपए का कैशलेस इलाज और 20 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देने की मांग की गई है। 33 मृत कर्मचारियों के परिवारों को लाभ देने की मांग एसोसिएशन ने अभियान के दौरान जान गंवाने वाले 33 कर्मचारियों के परिवारों को लाभ देने की मांग की है। संगठन के मुताबिक, इन परिवारों को अब तक कोई लाभ नहीं मिला है। अन्य मांगों में महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश के दौरान मानदेय देना, सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एचआर पॉलिसी बनाना और मंडल, जिला व विकासखंड स्तर पर आपसी सहमति से तबादले करना शामिल है। जीएसटी और सर्विस टैक्स की रकम लौटाने की मांग एसोसिएशन ने मानदेय से काटे गए जीएसटी और सर्विस टैक्स की रकम कर्मचारियों के बैंक बचत खातों में लौटाने की मांग की है। संगठन के मुताबिक, सेवा प्रदाता एजेंसी ने जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखाकार के मानदेय से 24% ईपीएफ काटा है। इसमें 12% कर्मचारी के मानदेय से और 12% शासन की ओर से जमा होना चाहिए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 1 दिसंबर 2026 से पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)