बांदा में ससुर ने बहू के प्रेमी को मार डाला:लोहे की रॉड के हमले से महिला घायल, एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बांदा में प्रेम प्रसंग के विवाद में ससुर ने बहू और उसके प्रेमी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला को पहले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन के अनुसार, मृतक और घायल महिला के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। दोनों पहले ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। हाल ही में गांव लौटे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे दोनों मृतक राम मनोहर, पुत्र नत्थू वर्मा के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी रीता बच्चों के साथ हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करती हैं। वहीं, घायल विद्या स्वर्गीय कल्लू वर्मा की पत्नी हैं और उनके चार बेटे हैं। जानकारी के मुताबिक, विद्या के पति कल्लू वर्मा की करीब छह साल पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी थी। बहू की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल विद्या को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतर्रा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग का दावा मृतक राम मनोहर के छोटे भाई रामनरेश ने पुलिस और परिजनों को बताया कि राम मनोहर और विद्या के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रामनरेश के अनुसार, विद्या का घर राम मनोहर के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। दोनों पहले हरियाणा के एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे और बाद में सूरत में भी साथ रहे थे। रामनरेश ने बताया कि राम मनोहर 17 नवंबर को विद्या को साथ लेकर गांव लौटा था। इसी के चलते शनिवार देर रात करीब आठ बजे राजकरण ने दोनों पर लोहे की सांग से हमला बोल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी वारदात की सूचना मिलते ही चौकी ओरन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक राम मनोहर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं और घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)