बुलंदशहर में अज्ञात मृतकों की शांति को दीपदान:गंगा घाट पर राष्ट्र चेतना मिशन ने दीप प्रवाहित कर दी श्रद्धांजलि

Nov 23, 2026 - 19:33
0
बुलंदशहर में अज्ञात मृतकों की शांति को दीपदान:गंगा घाट पर राष्ट्र चेतना मिशन ने दीप प्रवाहित कर दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित गंगा घाट पर राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को हुए आयोजन में संस्था के कार्यकर्ताओं ने वर्षभर में अंतिम संस्कार किए गए अज्ञात और लावारिस मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सैकड़ों दीप गंगा में प्रवाहित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिलने वाले अज्ञात और लावारिस शवों की शिनाख्त नहीं हो पाने पर संगठन के कार्यकर्ता श्मशान घाट पर विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार करते हैं। संस्था के अंतिम संस्कार सेवा प्रमुख अनिल गर्ग ने बताया कि हर महीने अनूपशहर में सामूहिक रूप से अस्थि विसर्जन किया जाता है। वहीं, हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अज्ञात मृतकों की मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना के साथ दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, अंतिम संस्कार सेवा प्रमुख अनिल गर्ग, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ न्यू गुप्ता, आरएसएस नगर संघचालक सुनील गुप्ता, डॉ. मुकेश गुप्ता, अभय गर्ग, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. एस. कुमार, अर्पित जैन, डॉ. मोहित माधव, कृष्ण मिश्रा, विवेक कुमार दौजी, यशाग्र भारद्वाज, चित्रांशु गौड़, अनिल कुमार गर्ग, देवेश शर्मा, पुलकित बंसल, हिमांशु वाल्मीकि, अरुण राजपूत, गुरुदत्त सैन, मुकुल कुमार और शिवम चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User