नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद:शाहजहांपुर में कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया
शाहजहांपुर की अदालत ने सोमवार को नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में दोषी गौरव उर्फ सोनू को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। बदायूं और हापुड़ के पते पर रहता था दोषी दोषी गौरव उर्फ सोनू बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के गांव रियोनईया का रहने वाला है। उसका दूसरा पता हापुड़ जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में रेलवे रोड के पास अतरपुर मोहल्ला है। 29 सितंबर 2020 को हुई थी घटना यह घटना 29 सितंबर 2020 को निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शिकायत के अनुसार, गौरव उर्फ सोनू नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने भौतिक, मौखिक और मेडिकल साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया। पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य और छह गवाह अदालत के सामने पेश किए। मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन ने की पैरवी मॉनिटरिंग सेल, निगोही पुलिस और अभियोजन विभाग ने मामले की पैरवी की। सुनवाई के बाद अदालत ने गौरव उर्फ सोनू को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)