मेरठ की डॉ. सबा को शिक्षक रत्न सम्मान:एमआईटी की असिस्टेंट प्रोफेसर को शिक्षण योगदान पर नई दिल्ली में सम्मानित किया

Nov 23, 2026 - 19:33
0
मेरठ की डॉ. सबा को शिक्षक रत्न सम्मान:एमआईटी की असिस्टेंट प्रोफेसर को शिक्षण योगदान पर नई दिल्ली में सम्मानित किया
मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), मेरठ के एमबीए विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. सबा हाशमी को शिक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए शिक्षक रत्न सम्मान प्रदान किया गया। नेशनल केयर मीडिया की ओर से आयोजित सम्मान अर्पण समारोह-2026 में उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 22 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के गोल मार्केट स्थित मुक्तधारा ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. सबा हाशमी को अध्यापन के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया। समारोह के दौरान अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User