कानपुर बैराज हादसा: कार का 17 महीने से बीमा नहीं:ओवर स्पीड के मिले दो चालान, किशोर ने मजदूर को उड़ाया था

Nov 23, 2026 - 19:50
0
कानपुर बैराज हादसा: कार का 17 महीने से बीमा नहीं:ओवर स्पीड के मिले दो चालान, किशोर ने मजदूर को उड़ाया था
कानपुर के गंगा बैराज में साइकिल सवार मजदूर को रौंदने वाली एक्सयूवी कार का करीब डेढ़ साल पहले बीमा खत्म हो चुका था। वह डेढ़ साल से बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रही थी, इसके साथ ही कार के चार चालान पुलिस को मिले है, जिसमें से दो चालान ओवर स्पीडिंग व दो नो पार्किंग के हैं। कोहना पुलिस अब इस मामले में किशोर के पिता को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। मजदूरी कर रानीघाट जा रहे थे उन्नाव के गंगाघाट भट्‌टापुरवा रामदयाल खेड़ा निवासी 52 वर्षीय रामनरेश और गंगाघाट के शंकरपुर सरांय निवासी मुन्नी लाल अलग–अलग साइकिल से मजदूरी कर रानीघाट जा रहे थे। रामनरेश के बेटे सुरेंद्र के मुताबिक मेघनपुरवा गांव के पास उन्नाव की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने पिता और मुन्नी लाल की साइकिलों में जोरदार टक्कर मारी थी, जिसमें दोनों गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया था। जहां रामनरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि मुन्नी लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कार चमनगंज निवासी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शारिक सिद्दीकी का 17 वर्षीय बेटा चला था, जो सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। किशोर और उसके चार साथी कार में सवार थे, हादसे के बाद दोनों कार छोड़कर भाग निकले थे। नाबालिग के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया था, नोटिस देने के बाद उसे छोड़ दिया गया। नाबालिग को वाहन देना अपराध की श्रेणी में आता है, जिस पर किशोर के पिता को आरोपी बनाया जाएगा। थाना प्रभारी के मुताबिक कार का एक जून 2025 को बीमा खत्म हो गया था और 5 हजार के चार चालान मिले हैं, जिसमें दो–दो हजार के दो चालान ओवर स्पीडिंग के है, जबकि 500–500 के दो चालान नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने के हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User