यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल शेड्यूल जारी:11 जनवरी से दो चरणों में होंगी परीक्षाएं, CCTV निगरानी अनिवार्य
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक तथा प्री-बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रदेशभर में प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की मुख्य लिखित परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी 2027 तक होनी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम प्रथम चरण में 11 से 19 जनवरी 2027 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल के जनपदों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। द्वितीय चरण में 20 से 28 जनवरी 2027 तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडल के जनपद शामिल रहेंगे। सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य
परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाचार्यों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीसीटीवी निगरानी में करानी होंगी। परीक्षा की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी, ताकि आवश्यकता होने पर बोर्ड को उपलब्ध कराई जा सके। परीक्षकों की नियुक्ति संबंधी जानकारी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त की जा सकेगी। आंतरिक मूल्यांकन के निर्देश हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर होंगी। विज्ञान और गृह विज्ञान में बोर्ड की ओर से 30 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक 1 जनवरी 2027 से बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।
बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विद्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निर्धारित तिथि, समय तथा आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि अवश्य कर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)