थाने में पुलिसकर्मियों को चाकू मारने वाले का एनकाउंटर:दिल्ली पुलिस ने 6 गोलियां मारीं; वारदात के बाद आरोपी बाइक लूटकर फरार हो गया था

Nov 23, 2026 - 19:00
0
थाने में पुलिसकर्मियों को चाकू मारने वाले का एनकाउंटर:दिल्ली पुलिस ने 6 गोलियां मारीं; वारदात के बाद आरोपी बाइक लूटकर फरार हो गया था
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार को एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। तीन को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान नबील के रूप में हुई है। हमले के बाद नबील थाने से भागकर एक बाइक लेकर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने उसे चितली कबर इलाके में घेर लिया। जहां उसने दोबारा पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान 6 गोलियां चलाईं। आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, नबील को उसकी मां और बहन से पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। चाकू छिपाकर लाया था, जवानों के चेहरे और गले पर वार किए पुलिस के मुताबिक नबील दोपहर 2:30 बजे थाने पहुंचा। जहां उसने छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया। उसने पुलिसकर्मियों के गले और चेहरे पर वार किए और भाग गया। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसे पकड़ा और पास के अस्पताल ले गई। हमले में घायल पांचों पुलिसकर्मियों को पहले संजीवन अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User