झाड़-फूंक कराने गए किशोर की मौत:उन्नाव में परिजनों का आरोप- बाबा के यहां पानी पीने के बाद बिगड़ी हालत
उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक कराने ले जाए गए 13 वर्षीय किशोर की शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव बिलियान के पास एक बाबा के यहां पानी पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। मृतक की पहचान दीपांशु (13), पुत्र स्वर्गीय सुखवीर, निवासी गरहरियन खेड़ा, थाना बांगरमऊ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दीपांशु की तबीयत खराब थी, इसलिए वे उसे झाड़-फूंक कराने बाबा के पास ले गए थे। परिजनों का कहना है कि बाबा ने दीपांशु को पानी पिलाया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। परिजनों ने घटना की जानकारी दी दीपांशु चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता सुखवीर की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह पढ़ाई कर रहा था। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने घटना की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)