हाथरस में खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निशान यात्रा निकली:सैकड़ों श्रद्धालु शामिल, पूरा शहर भक्ति में डूबा

Nov 21, 2026 - 14:52
0
हाथरस में खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निशान यात्रा निकली:सैकड़ों श्रद्धालु शामिल, पूरा शहर भक्ति में डूबा
हाथरस में खाटू श्याम जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी महाराज मंदिर से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम के निशान और ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा गुड़हाई बाजार, रामलीला ग्राउंड, बेनीगंज बाजार और मोहनगंज से होते हुए अलीगढ़ रोड स्थित खाटू श्याम जी मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से कुछ जगहों पर यातायात पर असर पड़ा। वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। पुलिसकर्मी यात्रा मार्ग पर निगरानी रखते रहे और यातायात संभालने की कोशिश की। अलीगढ़ रोड स्थित श्याम प्रेस कंपाउंड के खाटू श्याम जी मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय जन्मोत्सव मेले की शुरुआत हुई थी। मंदिर में बाबा श्याम का शृंगार और विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। शुक्रवार देर रात तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हाथरस में कन्हैया जी महाराज मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकालने की परंपरा पुरानी है। पिछले साल भी यात्रा निकाली गई थी। तब बाजारों में फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया था। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, विशाल सारस्वत, सीताराम अग्रवाल, हनी वार्ष्णेय, पिंटू अग्रवाल, पंडित चेतन सारस्वत, पवन वार्ष्णेय, गगन शर्मा, रिंकू अग्रवाल, आलोक कुमार सहित काफी श्रद्धालु मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User