आज अखबार नहीं, पढ़ें कौशांबी की कल की बड़ी खबरें:अनाथ बच्ची के घर SP ने मनाई दीपावली, सपा विधायक बोले- केशव मौर्य ने दर्ज कराया मुकदमा

Nov 09, 2026 - 06:58
0
आज अखबार नहीं, पढ़ें कौशांबी की कल की बड़ी खबरें:अनाथ बच्ची के घर SP ने मनाई दीपावली, सपा विधायक बोले- केशव मौर्य ने दर्ज कराया मुकदमा
कौशांबी में दीपावली की रात एक बच्ची के लिए उम्मीद की नई रोशनी लेकर आई। पटाखा विस्फोट में माता-पिता को खो चुकी संजना के घर SP सत्यनारायण प्रजापत पहुंचे और उसके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का भरोसा भी दिया। पढ़ें पूरी खबर सपा विधायक बोले- केशव मौर्य ने दर्ज कराया मुकदमा, कौशांबी में इंद्रजीत सरोज ने कहा- भाजपा की चुनावी हार की बौखलाहट है कौशांबी में मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज उर्फ फौजी की़ शिकायत पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद सियासत तेज हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फौजी के समर्थन में बयान दिया, वहीं इंद्रजीत सरोज ने मुकदमे को झूठा बताते हुए इसे भाजपा की चुनावी हार की बौखलाहट करार दिया। पढ़ें पूरी खबर नपा अध्यक्ष की शिकायत पर विधायक समेत 4 नामजद:रास्ता रोककर हमला और धमकी देने का आरोप, सपा नेताओं राजनीतिक स्टंट बताया मंझनपुर नगर पालिका परिषद के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ की शिकायत पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज समेत 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में रास्ता रोककर हमला करने, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सपा नेताओं ने मुकदमे को राजनीतिक स्टंट बताया। वीरेंद्र सरोज ने शनिवार रात करीब 7 बजे करारी थाने के प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी। सरोज के मुताबिक, वह अशोक नगर, वार्ड नंबर 10, ओसा चौराहा, मंझनपुर के निवासी हैं। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User