झांसी में बहन के पास आकर युवती ने सुसाइड किया:बहन पढ़कर लौटी तो फंदे पर लटकी थी, बीटेक करके गुड़गांव में जॉब करती थी

Sep 26, 2026 - 17:54
0
झांसी में बहन के पास आकर युवती ने सुसाइड किया:बहन पढ़कर लौटी तो फंदे पर लटकी थी, बीटेक करके गुड़गांव में जॉब करती थी
झांसी में छोटी बहन के पास आकर एक युवती ने सुसाइड कर लिया। वह बीटेक करके गुड़गांव में जॉब करती थी। शुक्रवार को बहन पढ़ने गई थी। इस दौरान उसने फांसी लगा ली। जब बहन लौटकर आई तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह लॉक तोड़कर बहन कमरे के अंदर पहुंची तो पंखे पर युवती फंदे पर लटकी थी। बहन ने लोगों के सहयोग से युवती को फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती चित्रकूट की रहने वाली थी। सूचना पर परिजन झांसी पहुंच गए। आज शनिवार को पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर का है। झांसी से बीटेक की थी मृतका का नाम पूजा पटेल (23) पुत्र लखनलाल पटेल था। वह चित्रकूट के कर्वी की रहने वाली थी। मृतक के भाई शिवम सिंह ने बताया- मेरी बहन पूजा ने झांसी के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक की थी। इसके बाद वह गुड़गांव में जॉब करने लगी। पूजा की छोटी बहन नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक हॉस्टल में रहकर एमएससी की पढ़ाई कर रही है। 24 सितंबर को पूजा अपनी बहन के हॉस्टल पहुंची। तब वह बहुत डिप्रेशन में थी। अगले दिन शुक्रवार को छोटी बहन पढ़ने गई थी। जब वह लौटकर आई तो कमरा अंदर से लॉक था। आवाज लगाने पर पूजा कुछ नहीं बोली। तब बहन ने हॉस्टल संचालक समेत अन्य लोगों को बुला लिया। सभी के सहयोग से लॉक को तोड़ा गया। जब बहन अंदर पहुंची तो पूजा फंदे पर लटकी थी। बहन लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन कर्वी से देर रात झांसी पहुंच गए। परिजन सुसाइड के कारणों की जानकारी नहीं दे पाए। अभी कोई तहरीर नहीं मिली विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज निखिल सिंह ने बताया कि पूजा ने झांसी से बीटेक की थी। इसके बाद वह गुड़गांव में जॉब करने लगी। 24 सितंबर को ही वह गुड़गांव से बहन के पास झांसी आई थी। अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User