मेरठ में कचहरी गेट पर बारिश के बीच पेड़ गिरा:चाय वाला घायल, वैगनआर और ब्रेजा कारें टूटीं, चाय का ठेला भी दबा
मेरठ में शनिवार सुबह बारिश के बीच कचहरी के पश्चिमी गेट पर एक हादसा हो गया। हनुमान मंदिर के सामने एक पेड़ की डाल अचानक नीचे खड़ी दो कारों और चाय के ठेले पर गिर गई। हादसे में वैगनआर और ब्रेजा कारें टूट गईं। पेड़ के नीचे चाय बना रहा ठेला संचालक विनोद भी घायल हो गया। अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विनोद को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। विनोद लालकुर्ती इलाके का रहने वाला है। पेड़ की डाल गिरने से वहां भीड़ मच गई। कार मालिकों की पहचान दीपेश नेगी और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरी हुई डाल को हटाने का काम शुरू कर दिया है। बारिश के दौरान पेड़ गिरने से सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)