रोजगार मेले में 467 युवाओं का चयन:13 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 831 युवाओं ने दिया इंटरव्यू

Sep 26, 2026 - 17:54
0
रोजगार मेले में 467 युवाओं का चयन:13 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 831 युवाओं ने दिया इंटरव्यू
मऊ में रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ की ओर से संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 13 कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। रोजगार मेले में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 831 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें 467 युवाओं का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पांडेय ने बताया कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनपद के अन्य बेरोजगार युवाओं से भी सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की, ताकि उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर मिल सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User