झूठे-हलफनामे पर विधायकी जाना तय, तब क्यों छिपाते हैं जानकारी:गलती अफसर की, तब भी जीते प्रत्याशी का घाटा; क्या है ये खेल

Nov 28, 2026 - 06:08
0
झूठे-हलफनामे पर विधायकी जाना तय, तब क्यों छिपाते हैं जानकारी:गलती अफसर की, तब भी जीते प्रत्याशी का घाटा; क्या है ये खेल
बिजनौर की नहटौर सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार की विधायकी इसलिए चली गई, क्योंकि उन्होंने चुनावी हलफनामे (शपथपत्र) में सिर्फ एक साल की आय का ब्योरा दिया था। जबकि, प्रत्याशी को 5 साल की आय का ब्योरा देना होता है। इसके बावजूद चुनाव अधिकारी यानी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) ने उनका नामांकन स्वीकार कर लिया। इस मामले में 2022 के चुनाव में जयंत चौधरी की पार्टी RLD से प्रत्याशी रहे मुंशी राम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। चुनाव नतीजों में वे दूसरे नंबर पर रहे थे। अगर चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने पर विधायकी-सांसदी जा सकती है, तो फिर प्रत्याशी ऐसा क्यों करते हैं? गलती अधिकारी की हो, तब किस आधार पर विधायकी जाती है? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में… सवाल 1: चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने से क्या फायदा होता है? जवाब: राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक जरूरी नहीं कि हलफनामे में गलत या अधूरी जानकारी देने के पीछे साजिश ही हो। कई बार जल्दबाजी, लापरवाही और राजनीतिक या कानूनी वजहें भी हो सकती हैं। लापरवाही और कानून की सुस्ती राजनीतिक कारण व्यावहारिक कारण हालांकि, गलत जानकारी देने पर हर बार विधायकी-सांसदी नहीं जाती है। कोर्ट यह देखता है कि गलती किस स्तर की है… सवाल 2: RO ने नामांकन मंजूर क्यों किया? गलती अधिकारी की थी तो कोर्ट ने किस आधार पर विधायकी रद्द की? जवाब: हाईकोर्ट में यह साबित नहीं हो सका कि अधिकारी ने जान-बूझकर गलत नामांकन स्वीकार किया या ऐसा भूलवश हुआ। लेकिन, कोर्ट ने यह माना कि नामांकन स्वीकार करने में अधिकारी से चूक हुई। सवाल 3: दूसरे नंबर पर रहे मुंशी राम को विधायक क्यों नहीं घोषित किया गया? जवाब: इसके पीछे कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 101 और सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों के हवाले से कुछ अहम तर्क दिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User