योग सेवा समिति बनाकर जिम्मेदारी दी

Nov 28, 2026 - 05:52
0
इटावा. योग, सामाजिक सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग सेवा समिति का गठन किया गया। समिति में पदाधिकारियों को मनोनीत कर जिम्मेदारी दी गईं। समिति में रामकल्याण प्रजापत एवं बृजमोहन सोनी को संरक्षक, पूर्व सरपंच जगदीश बैरवा को योग समिति प्रभारी, शोभाग नागर को योग शिक्षक, ओम गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। तहसील प्रभारी और मुख्य योग प्रशिक्षक सुरेन्द्र परिहार ने बताया कि समिति बनाने का उद्देश्य क्षेत्र में योग गतिविधियों को नियमित चलाना, लोगों को योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सामाजिक और सेवाकार्यों को बढ़ावा देना है। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाकर जनहित में गतिविधियां कराने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User