SN में कैंसर के 35 जटिल मामलाें पर मंथन:आसान होगा इलाज, मेडिकल कॉलेज में चल रहा प्रशिक्षण
कैंसर के सही इलाज के लिए उसकी सटीक पहचान सबसे जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी कार्यशाला के दूसरे दिन देशभर के विशेषज्ञों ने 35 दुर्लभ और जटिल कैंसर मामलों पर चर्चा की। टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई के विशेषज्ञों ने डॉक्टरों को माइक्रोस्कोप के जरिए कैंसर की पहचान और जांच रिपोर्ट की बारीकियां समझाईं। साथ ही लैब तकनीशियनों को भी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग और टाटा मेमोरियल सेंटर ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ऑन्कोपैथोलॉजी के संयुक्त आयोजन में लाइव लाइट-माइक्रोस्कोपी और स्लाइड सेमिनार हुए। इसमें अलग-अलग संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने 30 से 35 दुर्लभ कैंसर के मामले प्रस्तुत किए। इन पर देश के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट ने चर्चा कर डॉक्टर्स और रेजिडेंट्स को व्यावहारिक जानकारी दी। लैब तकनीशियनों को भी दिया प्रशिक्षण कार्यशाला में मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के विशेषज्ञ तकनीशियनों ने हिस्टोपैथोलॉजी, साइटोपैथोलॉजी और हेमेटोलॉजी लैब में काम करने वाले तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें जांच के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में बताया गया। सटीक जांच से बेहतर होगा कैंसर का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि कैंसर के इलाज की दिशा तय करने में सटीक पैथोलॉजी रिपोर्ट की अहम भूमिका होती है। टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ यह साझेदारी कॉलेज में कैंसर की जांच और निदान की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद करेगी। यह कार्यशाला प्रख्यात ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट डॉ. अनीता बोर्जेस की स्मृति को समर्पित है। आयोजन में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा रानी, आयोजन अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार, सह-अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांता और सचिव डॉ. प्रशांत सिंह सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)