शाहजहांपुर डीएम कंपाउंड में असिस्टेंट कमिश्नर के घर चोरी:3.80 लाख के जेवर और 65 हजार नकद ले गए चोर, दीपावली पर महराजगंज गए थे

Nov 11, 2026 - 15:56
0
शाहजहांपुर डीएम कंपाउंड में असिस्टेंट कमिश्नर के घर चोरी:3.80 लाख के जेवर और 65 हजार नकद ले गए चोर, दीपावली पर महराजगंज गए थे
शाहजहांपुर में डीएम कंपाउंड में सहकारिता विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर-असिस्टेंट रजिस्ट्रार निबंधक गणेश गुप्ता के घर से चोर 3.80 लाख के जेवर और 65 हजार नकद चोरी कर ले गए। वारदात 9 नवंबर की रात हुई। उस समय घर की देखभाल करने वाला कर्मचारी खाना खाने बाहर गया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मंगलवार रात करीब 11 बजे चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। कर्मचारी के लौटने पर टूटी मिली दरवाजे की कुंडी गणेश गुप्ता जून से डीएम कंपाउंड के मकान नंबर बी-30 में रह रहे हैं। दीपावली से पहले छह नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर महराजगंज गए थे। घर की देखभाल की जिम्मेदारी कर्मचारी दिलीप के पास थी। दिलीप ने बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह खाना खाने बाहर गया था। रात करीब 10 बजे लौटने पर घर के पीछे आंगन के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी और जेवर ले गए चोर 10 नवंबर को घर लौटने पर गणेश गुप्ता ने अलमारियों की जांच की। इस दौरान एक अलमारी का लॉक टूटा मिला। उसमें रखे 65 हजार रुपए नकद और करीब 3 लाख 80 हजार रुपए के जेवर गायब थे। चोरी गए सामान में सोने की दो चेन, एक हार, सोने का कड़ा, डायमंड रिंग और डायमंड ईयररिंग शामिल हैं। सदर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया- चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User