जुए के रुपए के विवाद में युवक की पीटकर हत्या:बाराबंकी में दीपावली की शाम गांव के बाहर लाठी-डंडों से हमला

Nov 11, 2026 - 07:19
0
जुए के रुपए के विवाद में युवक की पीटकर हत्या:बाराबंकी में दीपावली की शाम गांव के बाहर लाठी-डंडों से हमला
बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र के तिलकपुरवा गांव में जुए के रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दिलीप रावत की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मंगलवार देर शाम गांव के बाहर प्रमोद यादव ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दिलीप पर लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को परिजन सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपावली की शाम हुआ था विवाद बताया गया कि दीपावली की शाम दिलीप का गांव के ही हरिपाल के बेटे प्रमोद यादव से जुए के रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। घेरकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप आरोप है कि मंगलवार देर शाम दिलीप गांव के बाहर जा रहे थे। इसी दौरान प्रमोद यादव अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने दिलीप को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच सीओ आफताब आलम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हमले में शामिल लोगों की भूमिका और लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User